हिन्दू नव वर्ष के आगमन पर राष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित

हिन्दू नव वर्ष के आगमन पर राष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित

कठुआ (जम्मू कश्मीर)। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व महिला पतंजलि योग समिति द्वारा हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत् 2075 की शुरूआत पर राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति के संरक्षण व महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। भारतीय समाज में महिलाओं के योगदान व महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए शहर की गण्यमान्य महिलाओं ने वर्तमान स्थिति में महिलाओं ने वर्तमान स्थिति में महिलाओं की दशा का वर्णन किया। महिला पतंजलि योग समिति की जिला अध्यक्षा सुनीता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम…

कठुआ (जम्मू कश्मीर)। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व महिला पतंजलि योग समिति द्वारा हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत् 2075 की शुरूआत पर राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति के संरक्षण व महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। भारतीय समाज में महिलाओं के योगदान व महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए शहर की गण्यमान्य महिलाओं ने वर्तमान स्थिति में महिलाओं ने वर्तमान स्थिति में महिलाओं की दशा का वर्णन किया।

महिला पतंजलि योग समिति की जिला अध्यक्षा सुनीता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रो.डाॅ. रचना बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। वहीं, बी.डी.ओ. मुख्यालय श्रुति भारद्वाज सम्मानित अतिथि थीं जबकि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा इंदु रेखा व उपदेश अंदोत्रा विशेषातिथि थीं।

डाॅ. रचना ने कहा कि महिलाएं ही भारतीय संस्कृति की असल संदेशवाहक हैं जिन्होंने सदियों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने परिवारों को इस संस्कृति से अवगत करवाया है। वर्तमान दौर में महिलाओं ने अपना एक अहम स्थान बनाया है और आगे भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करती रहेंगी। महिलाओं को जागरूक होकर अपनी पहचान को बरकरार रखना होगा। इस अवसर पर कपूर, अध्यक्ष रमेश्वर जी, गणेश, मेहर, देस राज, सुषमा, संतोश, उपदेश, निशा, रेनू, रीना आदि मौजूद थे।

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद अमृत आयुर्वेद अमृत
    आयुर्वेद शाष्यत है, अनादि है किंतु पे लगभग 2000 वर्ष पूर्व आयुर्वेद काल, समय, स्थिति के कारण पिछड़ गया
78वां स्वतंत्रता दिवस  :  देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण....
दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट को मिला NCVET का Accreditation
बौद्धिक शिविर : पतंजलि योगपीठ में नेपाल राष्ट्र के बौद्धिक वर्ग के प्रबुद्धजनों के लिए ‘प्रबुद्धजन योग विज्ञान शिविर’ का आयोजन
अमेरिका के रिसर्च जर्नल Scientific Reports के अनुसार आयुर्वेदिक  औषधि  रीनोग्रिट है किडनी रोगो के लिए है प्रभावशाली उपचार आयुर्वेद सत्य है, यह एक तथ्य है, क्योंकि अनुसंधान का प्रमाण है -पू.आचार्य श्री
पतंजलि विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
विचार संगोष्ठी :  हरिद्वार में युवाओं में नैतिकता और आध्यात्मिकता जगाने पर जोर