भारतीय शिक्षा बोर्ड बैठक :  यूनिटी इन डायवर्सिटी हमारा मूल मंत्र

भारतीय शिक्षा बोर्ड बैठक :  यूनिटी इन डायवर्सिटी हमारा मूल मंत्र

   चेन्नई (तमिलनाडु)। मइलापुर स्थित आर.आर.सभा हाल में भारतीय शिक्षा बोर्ड की दक्षिण भारत की पहली अहम बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय शिक्षा बोर्ड के वर्किंग चेयरपर्सन श्री एन.पी.सिंह (रिटायर्ड आइएएस) ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य मूल्य आधारित शिक्षार्थी देना है। मूल्यों को परिभाषित करना अधिक चुनौतीपूर्ण है। हमें एक दूसरे पर टिके नहीं रहना चाहिए, हमने कभी भी एक किताब, एक ईश्वर का पालन नहीं किया, यूनिटी इन डायवर्सिटी हमारा मूल मंत्र है, हम हमेशा सबका स्वागत करते है, हम विविधता में एकता की ताकत में रहते हैं। भारत में धर्म पूरे विश्व के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति है, भारत अब विश्व गुरु की बात कर रहा है। भारतीय शिक्षा बोर्ड सरकारी नियमों और विनियमों का पालन करता है, हमारा बोर्ड मान्यता प्राप्त और अधिकृत है, बोर्ड सब धर्म और पंथ का आदर करता है।
      कार्यक्रम में उपस्थित पूज्या साध्वी डाॅ.देवप्रिया जी (महिला मुख्य केन्द्रीय प्रभारी) ने कार्यकर्ता बैठक में योग, आयुर्वेद के विस्तार एवं योग को तहसील स्तर तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिया, साथ ही पू.स्वामी परमार्थदेव जी (मुख्य केंद्रीय प्रभारी) द्वारा प्रातःकालीन दैनिक योग कक्षा में यज्ञ व योग को जीवन में अपनाने के लाभ के विषय में बताया। बीएसटी, राज्य प्रभारी श्री बालसुव्रमन्यम जी भी विचार व्यक्त किए। संचालन राज्य महिला प्रभारी श्रीमती राजेश्वरी जी ने किया।

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद अमृत आयुर्वेद अमृत
    आयुर्वेद शाष्यत है, अनादि है किंतु पे लगभग 2000 वर्ष पूर्व आयुर्वेद काल, समय, स्थिति के कारण पिछड़ गया
78वां स्वतंत्रता दिवस  :  देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण....
दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट को मिला NCVET का Accreditation
बौद्धिक शिविर : पतंजलि योगपीठ में नेपाल राष्ट्र के बौद्धिक वर्ग के प्रबुद्धजनों के लिए ‘प्रबुद्धजन योग विज्ञान शिविर’ का आयोजन
अमेरिका के रिसर्च जर्नल Scientific Reports के अनुसार आयुर्वेदिक  औषधि  रीनोग्रिट है किडनी रोगो के लिए है प्रभावशाली उपचार आयुर्वेद सत्य है, यह एक तथ्य है, क्योंकि अनुसंधान का प्रमाण है -पू.आचार्य श्री
पतंजलि विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
विचार संगोष्ठी :  हरिद्वार में युवाओं में नैतिकता और आध्यात्मिकता जगाने पर जोर