श्रद्धांजलि सभा:  ब्रह्मलीन स्वामी अभेदानन्द एक कर्मयोगी और तपस्वी संन्यासी थे : स्वामी जी महाराज

सभी को योग, प्राणायाम व यज्ञ को नियमित अपने दिनचर्या में अपनाना चाहिए

श्रद्धांजलि सभा:  ब्रह्मलीन स्वामी अभेदानन्द एक कर्मयोगी और तपस्वी संन्यासी थे : स्वामी जी महाराज

    करनाल (हरियाणा)। कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आयोजित ब्रह्मलीन स्वामी अभेदानन्द जी की प्रेरणा सभा (श्रद्धांजलि सभा) में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि देश सनातन परम्परा के अनुसार आगे बढ़ रहा है। मेरी यही कामना है कि देश इसी तरह तरक्की करता रहे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश की तो प्रदेश में पूर्व सीएम श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने सेवा की। अब इन्हें केंद्र में सेवा करने का मौका मिलेगा। उनके साथ परम पूज्य आचार्य जी महाराज भी मौजूद थे। सभी ने स्वामी अभेदानन्द को श्रद्धांजलि अर्पित की।
       पूज्य स्वामी जी महाराज के साथ उनका आत्मीय सम्बंध है और रहेगा। वे इस संस्थान के आध्यात्मिक, बौद्धिक एवं धार्मिक रूप से संरक्षक रहेंगे। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि हम स्वामी जी को एक कर्मयोगी और तपस्वी संन्यासी के रूप में जानते हैं। उनकी बनाई एसबी मिशन सोसाइटी चार विद्यालयांे के माध्यम से शिक्षा की सेवा कर रही हैं। यहां 3000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। करनाल की जनता सदैव उन्हें एक शिक्षाविद के रूप में स्मरण करेगी। पूज्य स्वामी जी महाराज के आध्यात्मिक संरक्षण में पोषित पांच साध्वी बहनें समता भारती, ज्योति भारती, पायल भारती, अंजू भारती और प्रोमिला भारती वैचारिक चेतना के क्षेत्र में काम कर रही हैं। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि स्वामी अभेदानन्द एक लेखक, कवि और गीतकार भी थे, आज उनकी आध्यात्मिक चेतना और प्रेरणा के कारण एक संबंध ऐसा बना कि पतंजलि योगपीठ परिवार ने इन संस्थाओं को आगे बढ़ाने का दायित्व लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी ने कहा कि संस्था का पहले भी सहयोग किया है, आगे भी इस संस्थान को भविष्य में सहयोग करेंगे। ईश्वर से इस संस्थान की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मनोहर लाल जी ने बताया कि स्वामी अभेदान्न्द जी शारीरिक रूप से उतने सशक्त नहीं थे, जितने वह आध्यात्मिक रूप से सबल थे।
       इस अवसर पर जैन संत पियूष मुनि, निवर्तमान मेयर रेणु बाला, बीईओ सीमा, चेयरमैन हरियाणा योग आयोग डाॅ. जयदीप आर्य जी, श्री राकेश कुमार जी (मुख्य केंद्रीय प्रभारी, भारत स्वाभिमान), ईश आर्य जी (राज्य प्रभारी, हरियाणा) एसपी चैहान, ओमवीर राणा, ‘बाबू जीपदमसेन, पार्षद युद्धवीर मीतू डाॅ अमित पुंज, भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद अमृत आयुर्वेद अमृत
    आयुर्वेद शाष्यत है, अनादि है किंतु पे लगभग 2000 वर्ष पूर्व आयुर्वेद काल, समय, स्थिति के कारण पिछड़ गया
78वां स्वतंत्रता दिवस  :  देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण....
दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट को मिला NCVET का Accreditation
बौद्धिक शिविर : पतंजलि योगपीठ में नेपाल राष्ट्र के बौद्धिक वर्ग के प्रबुद्धजनों के लिए ‘प्रबुद्धजन योग विज्ञान शिविर’ का आयोजन
अमेरिका के रिसर्च जर्नल Scientific Reports के अनुसार आयुर्वेदिक  औषधि  रीनोग्रिट है किडनी रोगो के लिए है प्रभावशाली उपचार आयुर्वेद सत्य है, यह एक तथ्य है, क्योंकि अनुसंधान का प्रमाण है -पू.आचार्य श्री
पतंजलि विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
विचार संगोष्ठी :  हरिद्वार में युवाओं में नैतिकता और आध्यात्मिकता जगाने पर जोर