मातृ शक्ति को योग के माध्यम से समाज व देश के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित किया: पूज्य स्वामी जी महाराज

कार्यकत्र्ता बैठक: महिला सम्मेलन में लिया सात्विक सेवा का संकल्प

मातृ शक्ति को योग के माध्यम से समाज व देश के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित किया: पूज्य स्वामी जी महाराज

   जयपुर (राजस्थान)। महिला पतंजलि योग समिति के विशाल महिला सम्मेलन, गाँधी पथ चित्रकूट के जानकी मैरिज गार्डन में पूज्या साध्वी देवप्रिया जी के सान्निध्य में शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। उनके साथ मंच पर महिला राज्य प्रभारी बहन विजयलक्ष्मी जी, राजस्थान प्रांत के संरक्षक आईसी अग्रवाल, महिला पतंजलि की संरक्षिका बहन शारदा जी एवं भाई कुलभूषण जी, डाॅ. संजय जी, अरविन्द आदि उपस्थित थे।
     महिला सम्मेलन में राजस्थान के जिलों से आई महिलाओं ने परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के योग संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सबसे पहले पूज्य स्वामी जी महाराज ने आॅनलाइन सम्बोधन दिया और मातृ शक्ति को योग के माध्यम से समाज व देश के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पूज्य साध्वी देवप्रिया जी ने उपस्थित सभी माताओं, बहनों से सात्विक सेवा करने का संकल्प लिया। सात्विक सेवा जिसमें किसी के प्रति कोई अहसान और अहंकार का भाव नहीं होता। सभी बहनों का परम कत्र्तव्य है और यही सेवा समाज, राष्ट्र और सम्पूर्ण विश्व को उच्चतम शिखर तक ले जाने में सहायक होती है। राज्य प्रभारी बहन विजय लक्ष्मी जी ने बताया कि सम्मेलन में प्रत्येक जिले से जिला प्रभारी बहने अपने साथ बसों में 40-50 महिलाएं लेकर आई जो पूज्य स्वामी जी महाराज के दिव्य संकल्प से जुड़ने को तत्पर है।
     मीडिया प्रभारी बहन प्रीति ने बताया कि सम्मेलन में योग साधकों ने केसरिया पधारों महारे देश द्वारा पूज्य दीदी जी का स्वागत किया। बहनों ने घूमर, चरी, भवई आदि राजस्थानी लोक संगीत व नृत्य और संगीतमय योग प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। पूज्य साध्वी देवप्रिया जी (महिला मुख्य केंद्रीय प्रभारी) ने संगठन के पदाधिकारियों को राजस्थान में योग कक्षाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। योग को अपनाने के लिए योग साधकों को घर-घर से निकल कर योग-कक्षा में सम्मिलित होने का आग्रह भी किया। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मीडिया को भी सम्बोधित किया।

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद अमृत आयुर्वेद अमृत
    आयुर्वेद शाष्यत है, अनादि है किंतु पे लगभग 2000 वर्ष पूर्व आयुर्वेद काल, समय, स्थिति के कारण पिछड़ गया
78वां स्वतंत्रता दिवस  :  देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण....
दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट को मिला NCVET का Accreditation
बौद्धिक शिविर : पतंजलि योगपीठ में नेपाल राष्ट्र के बौद्धिक वर्ग के प्रबुद्धजनों के लिए ‘प्रबुद्धजन योग विज्ञान शिविर’ का आयोजन
अमेरिका के रिसर्च जर्नल Scientific Reports के अनुसार आयुर्वेदिक  औषधि  रीनोग्रिट है किडनी रोगो के लिए है प्रभावशाली उपचार आयुर्वेद सत्य है, यह एक तथ्य है, क्योंकि अनुसंधान का प्रमाण है -पू.आचार्य श्री
पतंजलि विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
विचार संगोष्ठी :  हरिद्वार में युवाओं में नैतिकता और आध्यात्मिकता जगाने पर जोर