योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी

    ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज समापन हो गया। अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव के अन्तिम दिन दुनिया भर से जुटे योग साधकाे को योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग के टिप्स दिए। पतंजलि योगपीठ द्वारा आयोजित योग एवं चिकित्सा शिविर में श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने आम लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। तमाम रोगों के निदान के लिए योगासनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग का डंका विश्वभर में बज रहा है। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने कहा कि साबित हो चुका है कि विश्व को शांति चाहिए तो योग अपनाएं। योग से अच्छे दिन संभव है। योग महोत्सव समापन पर महामहीम राज्यपाल डॉ- के-के-पॉल जी ने कहा कि लोग योग के प्रति लोग जागरूक हैं। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज समेत तमाम संतों ने इसे आगे बढ़ाया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने योग महोत्सव को सफल बताया। उन्होंने कहा कि विभाग इसे और व्यापक स्वरूप देगा। इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचन्द जी, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, मंडलायुक्त दिलीप जावलकर, डीएम सोनिका, एमडी ज्योति नीरज खैरवाल और पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, भाष्कर जी, प्रताप सिंह जी, सीमा जी, हरीश जी, संतोष जी, पूरण जी, शोभा जी, पुष्पा जी, गुड़केश जी, राजेंद्र जी, श्री सदानंद जी, सुनिता जी, आनंद जी, डॉ- सोहन लाल जी, मोहन योगी जी, सुधांशु जी, राजेश जी, नीलम जी, योगप्रचारक भाई-बहन तथा मुख्यालय से सेवाव्रती भाई आदि मौजूद थे।                                                  
 -साभारः राष्ट्रीय सहारा
 

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज