महिला सम्मेलन :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व बहुत बड़ा: पूज्य स्वामी जी महाराज

  योग शिक्षक बनने की राह में दो करोड़ बहनें: पू.स्वामी जी महाराज

महिला सम्मेलन :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व बहुत बड़ा: पूज्य स्वामी जी महाराज

    नोएडा (दिल्ली एनसीआर)। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं महिला पतंजलि योग समिति की ओर से सेक्टर-25 स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित महिला सम्मेलन में योगर्षि प. पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई, उनकी नीतियां, चरित्र और व्यक्तित्व बहुत बड़ा है। यह उनके वर्षों की तपस्या के कारण है।
     उन्होंने करीब पांच हजार महिलाओं को योग का प्रशिक्षण दिया। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, निर्णय क्षमता और जन कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की। एग्जिट पोल पर भी अपना पक्ष रखा। प.पूज्य स्वामी जी महाराज स्टेडियम में अभ्यास करने वाले व्हील चेयर बाॅस्केटबाल के दिव्यांग खिलाड़ियों से भी मिले। उन्हें गले लगाकर देश के सम्मान के लिए खेलने को प्रेरित किया। सम्मेलन में सभी महिलाओं ने प.पूज्य स्वामी जी महाराज से स्वदेशी, आयुर्वेद एवं योग को तहसील स्तर पर पहुंचाने का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में योग को लेकर लोगों का रुझान बढ़ा है। दो करोड़ बहनें योग शिक्षक बनने की ओर अग्रसर हैं।
     कार्यक्रम में नोएडा और आसपास से आई नारी शक्ति ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू करने का जोर दिया। महिलाओं ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने-अपने स्तर पर योग शिविर आयोजित करने, मिलकर भारत को स्वस्थ देश बनाने के मिशन में काम करने का प्रण लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में नोएडा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद अमृत आयुर्वेद अमृत
    आयुर्वेद शाष्यत है, अनादि है किंतु पे लगभग 2000 वर्ष पूर्व आयुर्वेद काल, समय, स्थिति के कारण पिछड़ गया
78वां स्वतंत्रता दिवस  :  देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण....
दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट को मिला NCVET का Accreditation
बौद्धिक शिविर : पतंजलि योगपीठ में नेपाल राष्ट्र के बौद्धिक वर्ग के प्रबुद्धजनों के लिए ‘प्रबुद्धजन योग विज्ञान शिविर’ का आयोजन
अमेरिका के रिसर्च जर्नल Scientific Reports के अनुसार आयुर्वेदिक  औषधि  रीनोग्रिट है किडनी रोगो के लिए है प्रभावशाली उपचार आयुर्वेद सत्य है, यह एक तथ्य है, क्योंकि अनुसंधान का प्रमाण है -पू.आचार्य श्री
पतंजलि विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
विचार संगोष्ठी :  हरिद्वार में युवाओं में नैतिकता और आध्यात्मिकता जगाने पर जोर