अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में बच्चें व बुजुर्ग तक योग में लीन

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेलवे स्टेडियम सहित शहर भर में आयोजित बीकानेर (राजस्थान)। चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर आरोग्यता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुख्यालय पर मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी रही। मुख्य समारोह में संवित् सोमगिरी महाराज, विधायक डाॅ. गोपाल जोशी, जिला कलक्टर डाॅ. एन.के. गुप्ता, महापौर नारायण चैपड़ा, यूआइटी अध्यक्ष महावीर रांका, गायत्री परिवार के शिवकुमार, महिला पतंजलि योग समिति की बहन सुनीता जी, भाई…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेलवे स्टेडियम सहित शहर भर में आयोजित

बीकानेर (राजस्थान)। चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर आरोग्यता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुख्यालय पर मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी रही।

मुख्य समारोह में संवित् सोमगिरी महाराज, विधायक डाॅ. गोपाल जोशी, जिला कलक्टर डाॅ. एन.के. गुप्ता, महापौर नारायण चैपड़ा, यूआइटी अध्यक्ष महावीर रांका, गायत्री परिवार के शिवकुमार, महिला पतंजलि योग समिति की बहन सुनीता जी, भाई दीपक जी उपस्थित रहे। वैद्य हंसराज, डाॅ. राधेश्याम इंदौरिया ने आयुर्वेद के बारे में बताया। केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद एवं देवेंद्र योग संस्थान की ओर से राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय मैदान में योगाभ्यास आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बीआर छींपा आदि शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा योग एवं जीवन दर्शन है। शांति, और सौहार्द से परिपूर्ण जीवन के लिए यह आवश्यक है। योग एक सम्पूर्ण चिकित्सा पद्धति भी है।

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद अमृत आयुर्वेद अमृत
    आयुर्वेद शाष्यत है, अनादि है किंतु पे लगभग 2000 वर्ष पूर्व आयुर्वेद काल, समय, स्थिति के कारण पिछड़ गया
78वां स्वतंत्रता दिवस  :  देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण....
दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट को मिला NCVET का Accreditation
बौद्धिक शिविर : पतंजलि योगपीठ में नेपाल राष्ट्र के बौद्धिक वर्ग के प्रबुद्धजनों के लिए ‘प्रबुद्धजन योग विज्ञान शिविर’ का आयोजन
अमेरिका के रिसर्च जर्नल Scientific Reports के अनुसार आयुर्वेदिक  औषधि  रीनोग्रिट है किडनी रोगो के लिए है प्रभावशाली उपचार आयुर्वेद सत्य है, यह एक तथ्य है, क्योंकि अनुसंधान का प्रमाण है -पू.आचार्य श्री
पतंजलि विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
विचार संगोष्ठी :  हरिद्वार में युवाओं में नैतिकता और आध्यात्मिकता जगाने पर जोर