स्वदेश स्वाभिमान - Swadesh Swabhiman

आचार्यकुलम् शिक्षण संस्थान का भूमिपूजन एवं शिलान्यास

शिलान्यास: विश्व स्तर पर योग व आयुर्वेद के लिए जाना जाएगा करौली: वसुंधरा राजे डांग के विकास का श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने दिया भरोसा बोले-करौली को राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ दर्जा दिलाएंगे करौली (राजस्थान)। राजस्थान, मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने कहा कि राजस्थान को योग और आयुर्वेद का बड़ा केन्द्र बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। आयुर्वेद पर राज्य सरकार ने करीब ढाई हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। करौली में योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज की प्रेरणा से संचालित संस्थाओं द्वारा किया जा…

शिलान्यास: विश्व स्तर पर योग व आयुर्वेद के लिए जाना जाएगा करौली: वसुंधरा राजे

  • डांग के विकास का श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने दिया भरोसा
  • बोले-करौली को राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ दर्जा दिलाएंगे

करौली (राजस्थान)। राजस्थान, मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने कहा कि राजस्थान को योग और आयुर्वेद का बड़ा केन्द्र बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। आयुर्वेद पर राज्य सरकार ने करीब ढाई हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। करौली में योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज की प्रेरणा से संचालित संस्थाओं द्वारा किया जा रहा निवेश इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राजे पतंजलि योगपीठ की राजस्थान शाखा एवं आचार्यकुलम् शिक्षण संस्थान के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित की। इस अवसर पर श्रद्धेय स्वामी जी महाराज द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती वसंुधरा राजे जी ने यज्ञ में पूर्ण आहुतियाँ दीं। यज्ञ में मुख्य यजमान मनोज गर्ग वीडी वाले व उनकी पत्नी रहीं।
              माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने करौली जैसे पिछड़े जिले में निवेश की चुनौती को स्वीकार किया है। करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले इस पतंजलि अनुसंधान केन्द्र से करौली का नाम विश्व के मानचित्र पर योग व आयुर्वेद के रूप में उभरेगा। इस मौके पर श्रम मंत्री डाॅ. जसवंत यादव, सांसद मनोज राजोरिया, राजस्थान राज्य वेयर हाउसिंग काॅरपोरेशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत, गंगापुर विधायक मानसिंह गुर्जर, हिंडौन राजकुमारी जाटव, पूर्व विधायक श्रीमती रोहिणी कुमारी, संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार, महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज आलोक वशिष्ठ, नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर, करौली अध्यक्ष विशंभर दयाल गुप्ता, मंदिर श्रीगोविन्ददेव जी ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद गुप्ता, पतंजलि ट्रस्ट व श्रद्धेय स्वामी जी महाराज के निजी सचिव श्री अजय आर्य जी, मुख्य केन्द्रीय प्रभारी डाॅ. जयदीप आर्य जी, राज्य प्रभारी कुलभूषण बैराठी, कमलेश गुप्ता, मदनमोहन, राजेश, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया जी उपस्थित थे। -साभारः दैनिक भास्कर

About The Author: स्वदेश स्वाभिमान