स्वदेश स्वाभिमान - Swadesh Swabhiman

लोकार्पण :   यज्ञ से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार:पू.स्वामी जी

  आर्य समाज मंदिर के यज्ञशाला का प.पूज्य स्वामी जी महाराज द्वारा लोकार्पण

  हरिद्वार। भेल सेक्टर-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में नवनिर्मित माता कौशल्या देवी यज्ञशाला का लोकार्पण योगर्षि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने किया। उन्होंने यज्ञ के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में प्रतिदिन या में भाग लेकर वेदों का अध्ययन करता है, उसका जीवन निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर होता है। यज्ञ से जहां एक तरफ वातावरण शुद्ध होता है तो वहीं हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। गोमाता की सेवा करनी चाहिए। हम सभी स्वामी दयानन्द सरस्वती व स्वामी श्रद्धांनन्द की संस्कृति व विरासत के ध्वज वाहक है। कहा कि यह हर्ष का विषय है कि बीएचईएल सेक्टर एक के प्रधान डाॅ. महेंद्र आहुजा की ओर से यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। इससे पूर्व नवनिर्मित यज्ञशाला में यज्ञ के ब्रह्म प्रो. महावीर अग्रवाल जी के सान्निध्य में यज्ञ हुआ। इस दौरान डाॅ. महेन्द्र आहुजा, मदन सिंह, डाॅ. दिनेश चन्द्र शास्त्री, डाॅ.योगेश शास्त्री, जगदीश लाल पाहवा, धर्मदेव चंदवानी, ज्ञानेश, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।

About The Author: स्वदेश स्वाभिमान