स्वदेश स्वाभिमान - Swadesh Swabhiman

कार्यकर्ता बैठक : योग के क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं, पुरुष भी जुड़ें

महासम्मेलन में प.पूज्य स्वामी जी महाराज आॅनलाइन मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद दिया

  •  
    योग के प्रचार प्रसार हेतु महिला और पुरुष पतंजलि योग समिति को एक-एक लाख लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
   श्रीनगर (उत्तराखण्ड)। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं महिला पतंजलि योग समिति की ओर से श्रीनगर में महिला सशक्तीकरण के लिए महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कहा गया कि योग के क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं पुरुषों को भी इसमें जुड़ना होगा। महासम्मेलन में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से महिला पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। महासम्मेलन में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज आॅनलाइन (वर्चूवल आनलाइन) कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि योग के क्षेत्र में 70 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं। पुरुषों को भी इस क्षेत्र में आगे आना होगा।
      कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डाॅ. साध्वी देवप्रिया जी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है। अगर हमे अपने शरीर को निरोग रखना है तो नित्य योग करना जरूरी है। उन्होंने योग के प्रचार प्रसार के लिए योग समितियों के गठन पर जोर देते हुए महिला और पुरुष पतंजलि योग समिति को एक-एक लाख लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश सह संयोजक लक्ष्मी शाह, प्रदेश संयोजक बहन सीमा, शशि, मीना, उषा एवं भाई भाष्कर, हरिश, वासुदेव, जितेन्द्र, प्रेमबल्लभ व प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची महिला पतंजलि योग समिति की पदाधिकारी व योग शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे।

About The Author: स्वदेश स्वाभिमान