महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु G.20 कार्यशाला का हुआ आयोजन
On
देहरादून (उत्तराखण्ड)। स्वामी रामतीर्थ मिशन पतंजलि विश्वविद्यालय एवंG20 के संयुक्त तत्वाधान में प्रातःकाल योग सत्र में महिलाओं के वैलनेस हेतु एक कार्यशाला का आयोजन पतंजलि विश्विद्यालय की संकायाध्यक्षा एवं कुलानुशासिका पूज्या आचार्या डाॅ.साध्वी देवप्रिया जी की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ पूज्या साध्वी देवप्रिया जी, केंट क्षेत्र विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, एम.डी. (MD) श्री रामेंदरी जी, महिला राज्य प्रभारी बहन सीमा जोहर जी, डाॅ.दीक्षा जी एवं भवप्रीता जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पूज्या साध्वी देवप्रिया जी ने सर्वप्रथम सभी को योग, प्राणायाम, ध्यान करवाया एवं उसके लाभों के विषयों में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि G20 का मुख्य उद्देश्य G20 देशों में लेंगिग समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। महिलायें निरंतर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ती रहे, वे सशक्त है। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से सहयोग मिला है। योग को तहसील स्तर तक पहुचाने हेतु अच्छी योग साधकगण बहनें एक जुट हो जाये, जो गार्गी जी की तरह समाज का उद्धार कर सके। समाज कल्याण के लिए वैदिक परम्परा को वापिस लाने के लिए पतंजलि योगपीठ निरंतर प्रयास कर रहा है। विधायक बहन सविता जी ने कहा महिलाओं का जीवन के हर क्षेत्र में योगदान रहता है, परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग को विश्वपटल पर पहचान दिलवाई है। एम.डी. श्री रामेंदरी जी ने अपने संदेश में कहा विश्व को योगमय, संस्कारवान बनाने के लिए सर्वप्रथम हमको अच्छा बीज बनना है, तभी एक अच्छा वृक्ष बन सकते है, आप अपने को पहचानों, आपको अपनी चेतना का विकास करना है। कार्यक्रम में योग के कठिन आसनों द्वारा पतंजलि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने योग की विशेष प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में बहन सीमा जोहर जी ने कहा कि दूर-दूर योग की कक्षाओ से बहनों का इतनी बड़ी संख्या में आना यह योग की ही देन है। योगी बनो, निरोगी बनो, देश व समाज के लिए उपयोगी बनो।
Related Posts
Latest News
आयुर्वेद अमृत
08 Sep 2024 17:56:49
आयुर्वेद शाष्यत है, अनादि है किंतु पे लगभग 2000 वर्ष पूर्व आयुर्वेद काल, समय, स्थिति के कारण पिछड़ गया