स्वदेश स्वाभिमान - Swadesh Swabhiman

दुनिया जीतने की जिद हमें चाँद तक ले गई: स्वामी जी महाराज

   हरिद्वार। योगगुरु परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि चंद्रयान-3 के लिए देश के वैज्ञानिक, उनकी मेहनत और उनके पुरुषार्थ को बधाई। दुनिया को जीतने की जिद हमें चंद्रमा तक लेकर गई। चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के बाद योगगुरु परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा गाड़ दिया है। विक्रम पर पराक्रम पूरी दुनिया ने देख लिया है। भारत के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया है।
    परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के हिस्से में जाने को दुनिया में कोई सोच भी नहीं पाया था। भारत के ज्ञान, विज्ञान का दुनियां लोहा मानेगी।
  इससे पहले चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कन्या गुरुकुलम् में यज्ञ-हवन किया। इस दौरान हवन में आहुति देकर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में गुरुकुलम् के विद्यार्थी यज्ञ-हवन में शामिल हुए। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि इस गौरवान्वित करने वाले पल के लिए वैज्ञानिकों के साथ देश का नेतृत्व भी बधाई का पात्र है।

About The Author: स्वदेश स्वाभिमान