नांदेड योग महोत्सव: गोल्डन बुक आॅफ रिकाॅर्ड दर्ज…
एक ही समय एक ही जगह पर 91 हजार 323 नागरिकों ने योगासन करने का पूर्व के विश्वकृतिमान को नांदेड़ के राज्यस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तोड़कर नांदेड़ की पावनभूमि में 1 लाख 10 हजार से अधिक नागरिकों ने एक ही समय पर एक ही जगह पर योग विद्या का प्रशिक्षण दिया व नया विश्वकृतिमान नांदेड़वासियों ने रचा। इस समय ‘गोल्डन बुक आॅफ रिकाॅर्ड’ के प्रतिनिधि मनीष विश्नोई ने ड्रोन द्वारा प्राथमिक गणना के अनुसार नांदेड़ के योग कार्यक्रम की जानकारी दी। विश्व कीर्तिमान नांदेड़वासियों ने प्रस्थापित करने से गोल्डन बुक प्रमाण-पत्र विश्नोई ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज को दिया। आयुष विभाग ने तैयार किए हुए पवनी इस किताब का प्रकाशन मुख्यमंत्री व श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज के हाथों इस समय किया। पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड के अन्तर्गत पतंजलि कार्यकर्ताओं की दुघर्टना होकर मृत्यु हुई तो उस कार्यकर्ता को मदद दी जाती है। नांदेड़ के पतंजलि कार्यकर्ताओं की दुर्घटना होकर मृत्यु हुई तो उस कार्यकर्ता को 5 लाख का धनादेश मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों दिया गया। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज के जीवन पर आधारित मेरा जीवन, मेरा मिशन इस आत्मचरित्र के मुख्यपृष्ठ का विमोचन मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के हाथों किया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक सांसद प्रतापराव पाटील चिखलीकर ने किया। संचालन डाॅ.जयदीप आर्य जी ने किया।