महिला दिवस : महिला पतंजलि योग समिति की ओर से महिला महोत्सव सम्पन्न
कटक (ओडिशा)। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से खाननगर स्थित उत्तेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्य महिला प्रभारी बहन गिरिजा जी द्वारा कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई। भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी भाई सुधांशु शेखर जी, पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी भाई स्वयं प्रकाश जी, स्वामी ओमदेव जी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य निवेदित जी, सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया। बहन कल्पना परिण जी ने मंच स्वागत किया, महिला सह-प्रभारी सांगरीका जी द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम की शोभा प्रसिद्ध उडीया कवियत्री मनोरमा महापाते जी द्वारा अपनी कविताओं द्वारा सभी को मनमुग्ध कर दिया। जिनका समस्त पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मंे मुख्य रूप से बंदित, समिस, अनुसेया, अंजली को शिविर में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कांजी बाजार, कन्या विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई। उपरोक्त कार्यक्रम में गोविन्द चन्द, कंचन, इतिश्री, निलिमा, रश्मी, नमीता, जिला प्रभारी सुनील, नरोल, गीरिजा, नर्मदा, संध्यारानी, प्रमुख कार्यक्रम में उपस्थित रहे।